रिपोर्ट जसवीर सिंह गौतम मुरादाबाद
मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी मुरादाबाद द्वारा बुधवार को जनपद रामपुर में स्थित मौहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की बिल्डिंगो पर राजनैतिक द्वेष भावना व अवैधानिक रूप से की जा रही ध्वस्तीकरण कार्यवाही को जनहित व छात्रहित में रोक लगाये जाने एवं जंतर मंतर पर शांति पूर्ण धरना एवं प्रदर्शन कर रहें छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध मे धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया।
कांठ विधायक कमाल अख्तर जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह यादव बिलारी विधायक मौ फहीम इरफ़ान, देहात विधायक नासिर कुरैशी, ठाकुरद्वारा विधायक नबाब जान के नेतृत्व मे जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर अखिलेश यादव एवं छात्रों के समर्थन मे जमकर नारेबाजी की नारेबाजी करते सभी अम्बेडकर पार्क मे पहुँचे वहाँ धरना प्रदर्शन मे शामिल सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए कहा गाँधी जी लड़े थे गोरो हम लड़ेंगे चन्दा चोरो से,छात्रों का जोश, समाजवादियों का दम
जब तक नहीं मिलेगा इस्तीफ़ा, लड़ेंगे हम, लोकतंत्र की है हत्यारी
भाजपा सरकार अत्याचारी,
छात्रों के समर्थन में समाजवादी हुंकार,
नहीं चलेगी ये युवा विरोधी सरकार.,
हत्या, लूट, बलात्कार जारी
सत्ता में बैठे हैं अत्याचारी,
नारेबाजी धरना उपरांत मंडलायुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा धरने को सम्बोधित करते हुए विधानसभा मे कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा जनपद रामपुर में क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने व युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने हेतु मौहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी है जो कि लगातार बच्चों को सुमचित शिक्षा प्रदान कर रही है। सत्तारूढ पार्टी राजनैतिक द्वेष भावना से ग्रस्त होकर उपरोक्त शैक्षिक संस्थान की बिल्डिंगो को ध्वस्त करने हेतु प्रयासरत है जबकि मौहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के समय ग्राम सींगन खेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में था और उ०प्र० पंचायत राज अधिनियम 1947 अथवा किसी विधि के अन्तर्गत निर्माण की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं थी।
और यूनिवर्सिटी के निर्माण के समय ग्राम सींगन खेड़ा आर०बी० एक्ट 1958 के अन्तर्गत रेगुलेटेड एरिया में भी शामिल नहीं था इसलिए भी आर०बी० एक्ट के अन्तर्गत अनुमति प्राप्त किया जाना सम्भव नहीं था। तत्काल हस्तक्षेप कर छात्रहित में मौहम्मद जौहर अली यूनिवर्सिटी रामपुर के 38 भवनों को तोडने अतःहम समाजवादी पार्टी मुरादाबाद की और से महामहिम से मांग करते है कि अपने स्तर से का आदेश रद्द करते हये जिलाधिकारी रामपुर के विरूद्ध सत्ता के दबाव में अपने पद का दुरुपयोग करने के सम्बन्ध में उचित वैधानिक कार्यवाही करने का कष्ट करें
बिलारी विधायक फहीम इरफ़ान ने धरने सम्बोधित करते हुए कहा
कि दिनांक 27.09.2024 को रामपुर डबलपमेन्ट क्षेत्र में 62 नये राजस्व ग्राम शामिल किये गये जिसमें ग्राम सींगन खेडा भी शामिल किया गया इस प्रकार ग्राम सींगन खेड़ा पहली बार दिनांक 27.09.2024 को रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल हुआ है जबकि यूनिवर्सिटी का निर्माण उससे पूर्व हो चुका था।इसलिए अब छेड़छाड़ करना अनुचित है. रामपुर विकास प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी रामपुर ने अवैधानिक व मनमाने तरीके से सत्तारूढ पार्टी के राजनैतिक दबाव में शिक्षा का मजाक बनाते हुये गरीब बच्चो के हाथो से कलम छिन्ने व शिक्षा से वंचित किये जाने का कार्य किया जा रहा है।
देहात विधायक नासिर कुरैशी ने कहा भाजपा सरकार जौहर अली विश्वविद्यालय का शोषण कर शिक्षा विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहीं इसका सबूत जंतर मंतर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहें छात्रों पर लाठी चार्ज करना जालियाबाला काण्ड याद दिलाता है हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह यादब ने कहा मौहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर के 38 भवनों को तोड़ने का आदेश छात्र एवं शिक्षा हित में नहीं है केवल सत्तारूढ पार्टी के राजनैतिक द्वेष भावना पर आधारित है और विधि विरूद्ध है जिसे निरस्त किया जाना जनहित एवं छात्र हित में आवश्यक है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की शिक्षा नीति छात्रों के विरूद्ध है उदाहरण राज्य सरकार लगातार बंद किया जा रहे सरकारी विद्यालय हैं एवं देश हित मे छात्रों द्वारा आंदोलन भी संज्ञान मे लिया जाना आवश्यक है। अतः समाजवादी पार्टी मुरादाबाद महामहिम से मांग करती है कि अपने स्तर से का आदेश रद्द करते हुए कार्यवाही रोकें।
संचालन करते हुए जिला महासचिव फुरकान अली ने कहा आज प्रदेश मे अराजकता माहौल है छात्र,किसान, व्यापारी, वकील,बेरोजगार सभी लाठी से हाँके जा रहा हैं देश तानाशाही की और बढ़ रहा है छात्रों के हित मे जौहर विश्वविद्यालय का शोषण रोका जाये।
धरना मे विधायक कांठ कमाल अख्तर,जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, विधायक ठाकुरद्वारा नबाव जान खान,बिलारी विधायक मौ० फहीम इरफ़ान,देहात विधायक नासिर कुरैशी,पूर्व सांसद डॉ. एस टी हसन,पूर्व विधायक हाजी मौ० हाजी युसूफ अंसारी, महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अन्सारी जिला महासचिव फुरकान अली, बाबर खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, लाखन सिँह सैनी,केसर अली कुद्दूसी शुएब हसन पाशा,धर्मेन्द्र यादव,मौ हाजी उस्मान, दिलप्रीत सिँह,आदि ने सम्बोधित किया विकास चौधरी अमित प्रजापति, हाजी उवेश कल्लन, नौशाद पाशा, आदित्य चौधरी मोईनुद्दीन मौ. हाजी सरताज अंसारी, योगेंद्र यादव, अक्षय भटनागर, आदित्य चौधरी वसीम कुरैशी, वेदप्रकाश सैनी, नाजिम अली सैफी प्रेमबाबू बाल्मीकि, तालिब अंसारी, हिमांशु सैनी,जयकुमार प्रजापति, दीवायांशु सागर, जयपाल सैनी दुर्गा शर्मा, इक़बाल इंजिनियर, विजयवीर यादव संजीव चौधरी,अनिसुद्दीन कातिब, राजेश्वरी यादव, मीनू जाटव धीरजपाल सिँह, अशोक सैनी, सरदार सिँह पाल,सलीम अख्तर, अमानुल्ला खान, कमरे आलम,राजीव यादव,राहुल ठाकुर विक्रम सिँह यादव मौ तकी, नवी जान,कमरुजमा सैफी,जहांन उल्ला खान,सगीर अहमद, वाहन सिँह, कामरान कमाल, इसत्याक सैफी, नाजिम अली सैफी, हरपाल सिंह, आनंद यादव,जाहिर आलम, गोल्डी शर्मा,सलीम वारसी, कमिल मंसूरी, जुवेर असद,करीम खान, मनीष जाटव,प्रदीप यादव,सुरेंद्र शर्मा, जिगरी मलिक,सुमित यादव, विसम्भर यादव, वाजिद मलिक,आदि सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद थेगाँधी जी लड़े थे गोरो से हम लड़ेंगे चन्दा चोरो से (जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का मंदिर उसका शोषण बर्दाश्त नहीं )






