भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को थाना बृजमनगंज पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थाना बृजमनगंज पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय तक पहुंचाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
✍️ भारतवर्ष समाचार डिजिटल
ब्यूरो चीफ – रत्नेश्वर कुमार
📞 मो.: 9935252106
#MaharajganjPolice #BrijmanganjPolice #UPPolice #Maharajganj #CrimeNews #AttemptToMurder #PoliceAction #BreakingNews #BharatvarshSamacharDigital #RatneshwarKumar #UttarPradesh






