
आज़मगढ़
रिपोटर नीरज विश्वकर्मा के साथ पूजा सिंह की रिपोर्ट
आजमगढ़ पुलिस ने गुम हुए 394 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया है। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत करीब 91 लाख रुपये बताई जा रही है।
खास बात ये है कि फरवरी 2024 से अब तक आजमगढ़ पुलिस कुल 5416 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत लगभग 12 करोड़ 95 लाख रुपये है।
आज यानी 2 अगस्त 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए।
वहीं, मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीमों को बेहतर काम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

अगर आपका मोबाइल भी खो गया है, तो CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज जरूर करें। हो सकता है आपका खोया हुआ मोबाइल भी आजमगढ़ पुलिस बरामद करके आपको वापस सौंप दे।
आजमगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ हो रही है सराहना!






