राहुल गांधी के सनातनी होने पर ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य से मांगा स्पष्टीकरण, देश में छिड़ी नई बहस।

 

ब्रेकिंग न्यूज/3/8/26

रिपोर्टर पूजा सिंह की रिपोर्ट

 

*राहुल गांधी के सनातनी होने पर ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य से मांगा स्पष्टीकरण, देश में छिड़ी नई बहस, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शंकराचार्य को लिखा पत्र*

 

 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सनातन धर्म से संबंधों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में ज्योर्तिमठ (बद्रीनाथ) के शंकराचार्य पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को पत्र भेजकर राहुल गांधी के सनातनी हिंदू होने अथवा न होने पर स्पष्ट मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया गया है।

 

पत्र में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी एवं उनकी पार्टी के कई नेताओं द्वारा समय-समय पर ऐसे बयान और गतिविधियां की गई हैं, जिन्हें सनातन विरोधी माना जाता है। पत्र में राम मंदिर विवाद, गोहत्या, बीफ पार्टी, साधु-संतों से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम तथा अन्य राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए शंकराचार्य से इस विषय पर स्पष्ट मत देने की मांग की गई है।

 

पत्र में कहा गया है कि ज्योर्तिमठ ने सदैव धर्म, संस्कृति तथा राष्ट्रहित के मुद्दों पर समाज का मार्गदर्शन किया है। इसलिए देशभर के सनातन अनुयायियों की शंकाओं का समाधान करने हेतु शंकराचार्य का स्पष्ट वक्तव्य आवश्यक है।

 

पत्र में यह भी कहा गया है कि शंकराचार्य के मार्गदर्शन से देश के सामने उत्पन्न धर्म-संबंधी भ्रम दूर होगा तथा लोग तथ्यों के आधार पर अपने विचार बना सकेंगे।

Recent Posts