file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

चौधरपुर में बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 10.18 लाख रुपये की राजस्व वसूली।

 

जसवीर सिंह गौतम मंडल ब्यूरो

मुरादाबाद विद्युत विभाग ने उपखंड चौधरपुर के अंतर्गत हाईलॉस पोषक करनपुर से पोषित गांव चौधरपुर में बड़े स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान अधीक्षण अभियंता गुलशन गोयल के कड़े निर्देशन और निगरानी में संचालित किया गया। अभियान में अधिशासी अभियंता अमरीश कुमार विद्युत वितरण खंड प्रथम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता मीटर, उपखंड अधिकारी मझोला, सहायक अभियंता मीटर, अवर अभियंता चौधरपुर एवं रतनपुर, इंटेलीस्मार्ट डिवीजन इंचार्ज तथा विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

अभियान के दौरान कुल 245 विद्युत संयोजनों की जांच की गई। जांच में 45 खराब मीटरों को तत्काल बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी और आधुनिक मीटरिंग सुविधा उपलब्ध हो सके।

बिजली विभाग ने बकाया राशि न जमा करने वाले 10 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन मौके पर ही विच्छेदित कर दिए। इन उपभोक्ताओं पर कुल 2.34 लाख रुपये का बकाया था।

इसके अलावा जांच के दौरान 22 मीटरों में 68,543 किलोवाट घंटा (KWH) की स्टोर रीडिंग पाई गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मीटर रीडर के विरुद्ध विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अभियान के दौरान विभाग ने उपभोक्ताओं से 10.18 लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी, बकाया वसूली तथा मीटरों की नियमित जांच के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और विद्युत नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।

Recent Posts