
नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश
शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम की एनएसएस स्वयंसेविका सलोनी राजपूत ने सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल की।
सलोनी राजपूत ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया के विद्यार्थियों को “नशा मुक्त अभियान” के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेल-कूद में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसी दौरान विद्यालय द्वारा आयोजित “तिरंगा रैली” में भी सलोनी राजपूत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में देशभक्ति के नारों के साथ छात्रों ने तिरंगा हाथों में लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

विद्यालय के शिक्षकों ने सलोनी राजपूत की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैं।













