सीकर, राजस्थान
स्वतंत्रता दिवस पर कमलादेवी जनसेवा संस्थान, सीकर द्वारा आयोजित “कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह 2026” में असम के समाजसेवी राघव चंद्र नाथ को सम्मानित किया गया।
राघव चंद्र नाथ को सामाजिक सेवा, पर्यावरण और रक्तदान के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एस. के. फुगेरिया और सचिव सुमन नेहरा ने कहा कि राघव चंद्र नाथ समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।













