file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

रेलवे स्टेशन पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

महराजगंज। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत फरेंदा आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला यात्रियों एवं स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।

मुख्य आरक्षी प्रियंका गुप्ता, नंदिनी कुमारी एवं चंद्रशेखर गौंड ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और रेलवे यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल एवं संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, डिजिटल माध्यमों पर सतर्क रहने तथा आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों एवं सरकारी सहायता सेवाओं की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की और अभियान की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना है। रेलवे स्टेशन पर आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Recent Posts