file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

07 थानाध्यक्षों की तैनाती में बदलाव, 21 उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी; धर्मेंद्र कुमार सिंह बने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली।

महराजगंज में देर रात चला तबादला एक्सप्रेस, 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदला

महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस विभाग में एक निरीक्षक सहित 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी गई है। इनमें 07 थानाध्यक्षों की तैनाती भी बदली गई है।

सबसे प्रमुख बदलाव के तहत निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को पनियरा के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। इसके अलावा कई थानों के थानाध्यक्षों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

•इन थानाध्यक्षों की बदली तैनाती

धर्मेंद्र कुमार सिंह — प्रभारी निरीक्षक पनियरा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली।

उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह — जनसुनवाई सेल से थानाध्यक्ष घुघली।

उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह — चौकी प्रभारी मिठौरा, थाना सिंदुरिया से थानाध्यक्ष कोल्हुई।

उप निरीक्षक कुंवर गौरव सिंह — थानाध्यक्ष कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा।

उप निरीक्षक सूरज कुमार — थानाध्यक्ष घुघली से थाना नौतनवा।

उप निरीक्षक विशाल कुमार शुक्ला — थानाध्यक्ष सिंदुरिया से थानाध्यक्ष सोनौली।

उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा — थानाध्यक्ष सोनौली से थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा।

उप निरीक्षक अनूप तिवारी — थाना ठूठीबारी से थानाध्यक्ष सिंदुरिया।

21 उप निरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र बदले

•पुलिस अधीक्षक के आदेश के तहत 21 उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

1. म0उ0नि0 नेहा कुमारी — थाना पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, थाना कोतवाली।

2. उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार सिंह — थाना पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी जेल, थाना कोतवाली।

3. उ0नि0 रूपेश पाल — पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, थाना भिटौली।

4. उ0नि0 मधुकर सिंह — थाना निचलौल से चौकी प्रभारी खुटहाँ, थाना पनियरा।

5. उ0नि0 गोविन्दर यादव — थाना फरेंदा से चौकी प्रभारी शिकारपुर, थाना भिटौली।

6. उ0नि0 देवेन्द्र दुबे — थाना निचलौल से चौकी प्रभारी मुजुरी, थाना पनियरा।

7. उ0नि0 अजय कुमार यादव — थाना ठूठीबारी से चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, थाना नौतनवा।

8. उ0नि0 अनिश कुमार सिंह — थाना फरेंदा से चौकी प्रभारी परतावल, थाना श्यामदेउरवा।

9. उ0नि0 संदीप कुमार चौधरी — थाना सिंदुरिया से चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, थाना पुरन्दरपुर।

10. उ0नि0 अखिलेश यादव — पुलिस लाइन से जनसुनवाई सेल।

11. उ0नि0 शोभा यादव — थाना कोल्हुई से वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना भिटौली।

12. उ0नि0 नरेन्द्र पटेल — थाना कोठीभार से वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना कोल्हुई।

13. उ0नि0 रमेश पुरी — थाना ठूठीबारी से वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना पुरन्दरपुर।

14. उ0नि0 रामजी गुप्ता — थाना परसामलिक से वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना निचलौल।

15. उ0नि0 रमेश वरुण — चौकी प्रभारी पकड़ी से थाना कोल्हुई।

16. उ0नि0 राकेश कुमार — चौकी प्रभारी जेल से थाना पुरन्दरपुर।

17. उ0नि0 छोटेलाल — चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी से थाना परसामलिक।

18. उ0नि0 रोहित यादव — चौकी प्रभारी खुटहाँ से पुलिस लाइन।

19. उ0नि0 अशोक गिरी — चौकी प्रभारी मुजुरी से पुलिस लाइन।

20. उ0नि0 आलोक कुमार राय — चौकी प्रभारी परतावल से थाना ठूठीबारी।

21. उ0नि0 संजय सिंह — चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर से थाना सिंदुरिया।

अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पर जोर

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्थानांतरित सभी अधिकारियों को अपने नवीन दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है। थानों और चौकियों पर नई तैनाती के बाद अधिकारियों से क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की अपेक्षा की गई है।

पुलिस अधीक्षक के इस बड़े फेरबदल के बाद अब नई तैनाती वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को बेहतर बनाए रखने की चुनौती होगी।

 

Recent Posts