भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज 
कई जगह स्टैंड नहीं होने से दोपहिया वाहन खड़े करने में हुई परेशानी, अलग पार्किंग स्थल बनाने की उठी जरूरत
महराजगंज। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर सोमवार को महराजगंज नगर में लगे मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग साइकिल और बाइक से पहुंचे। इस दौरान साइकिल स्टैंड पर वाहनों की भीड़ देखने को मिली, वहीं कई स्थानों पर दोपहिया वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेले में शामिल होने पहुंचे लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह तलाशनी पड़ी। कुछ श्रद्धालु पार्किंग स्थल की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। महानवमी के अवसर पर नगर में बढ़ी भीड़ के बीच वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की कमी महसूस की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों और मेलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए साइकिल और बाइक के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाने चाहिए। इससे लोगों को वाहन खड़ा करने में सुविधा मिलेगी और नगर की यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।
भारतवर्ष समाचार डिजिटल
ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार
मो.: 9935252106













