file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

कासगंज में पूर्व सीएम स्व. बाबू कल्याण सिंह की स्मृति में पार्क व भव्य द्वार का शिलान्यास; विधायक निधि से राशि जारी।

कासगंज :

 

जिले की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला लोधी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह जी की पावन स्मृति में बनने वाले एक विशेष पार्क तथा उनके नाम पर निर्मित होने वाले भव्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमापुर के भाजपा विधायक हरिओम वर्मा एवं सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और भूमि पूजन कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए अमापुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी का जीवन समाज और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने और क्षेत्रवासियों को एक सुंदर परिसर प्रदान करने के लिए इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से आवश्यक धनराशि देने की घोषणा भी की।सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि बाबू जी का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है और उनके नाम पर बन रहा यह पार्क आने वाली पीढ़ियों को उनके जनसेवा के संकल्प की याद दिलाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगला लोधी और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पार्क और प्रवेश द्वार के निर्माण पर खुशी जताई और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में आगामी एमएलसी चुनावों पर चर्चा करते हुए अमापुर विधायक हरिओम वर्मा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ मैदान में जुटे हैं और एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

 

 

रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज

Recent Posts