file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

कासगंज में दर्दनाक हादसा: सिलेंडर फटने से छत गिरी, 14 साल के किशोर की मौत।

ब्रेकिंग न्यूज़ कासगंज

 

कासगंज में दर्दनाक हादसा: सिलेंडर फटने से छत गिरी, 14 साल के किशोर की मौ

 

*कासगंज।* जनपद के ग्राम नगला भूरा में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट से मकान की छत गिर गई, जिसमें दबकर 14 वर्षीय किशोर प्रियांशु की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

*खाना बनाते समय लगी आग*

 

जानकारी के मुताबिक प्रियांशु पुत्र शीलेंद्र घर पर खाना बना रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। शोर सुनकर ऊपर सो रही उसकी मां कविता नीचे आई, तभी तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत भरभराकर गिर गई और प्रियांशु मलबे में दब गया।

*पुलिस-प्रशासन मौके पर*

 

सूचना दोपहर करीब 12:49 बजे थाना कासगंज पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक, CO सदर, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मलबा हटाकर किशोर को बाहर निकाला और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि हादसे के समय पिता शीलेंद्र बच्चों के साथ बाल कटवाने बाहर गए थे।

 

फिलहाल पुलिस सिलेंडर में आग और विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।

 

*रिपोर्ट – मुकेश यादव , कासगंज*

Recent Posts