
कासगंज। आज भाजपा जिला कार्यालय, कासगंज पर राजस्थान के भीलवाड़ा से सांसद दामोदर अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की।

बैठक से पूर्व उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करना आवश्यक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में सांसद श्री दामोदर अग्रवाल को विश्वास दिलाया कि कासगंज जनपद के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर महेंद्र राना, नवल कुलश्रेष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह, अनिल पुंडीर, पूर्व जिला प्रभारी हर्षवर्धन, राजवीर भल्ला, संजय सोलंकी, आकाश दीप रानू, महेंद्र बघेल, कृष्णकांत वशिष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, अजय राना, मोहित तेजधारी, कुलदीप प्रतिहार, यश उपाध्याय, प्रशांत राजपूत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज













