file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

सासाराम हिंसा मामले में अबतक 57 लोग गिरफ्तार, हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI फाइल फोटो
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Violence: सासाराम हिंसा मामले में अबतक 57 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। वहीं हिंसाग्रस्त इलाकों में बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी जाएंगे। बता दें इन दिनों बिहार के कई जिलों में दंगे के चलते स्थिति बहुत खराब है। बिहार पुलिस सासाराम में रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा के बाद हालात पर काबू पाने की


की कोशिश में जुटी है। इस बीच इसपर राजनीति भी तेज हो गई है। बिहारशरीफ और सासाराम में हुए दंगों के मामले पर आज बिहार विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के सदस्यों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। 

दंगा कराने की कोशिश की गई: CM

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सासाराम और बिहार शरीफ में दंगा कराने की कोशिश की गई लेकिन ये लोग अपने इरादों में सफल नहीं हो पाएंगे। सब लोग आपस में मिलजुलकर रह रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में कितना बढ़िया शासन चला था। लेकिन इन लोगों का कुछ है जी.. ये लोग सब चीज पर अपना कब्जा कर लिए हैं और जहां भी बढ़िया काम हो रहा है वहां काम डिस्टर्ब करते हैं।

जल्द ही हिंसा का सच सामने आ जाएगा

वहीं बिहार शरीफ और सासाराम में दंगों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दो लोग बिहार में इधर-उधर कर रहे हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट बनकर घूम रहा है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर माहौल खराब किया जा रहा है जल्द ही हिंसा का सच सामने आ जाएगा।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें बिहार सेक्‍शन

Source link

Recent Posts