सुशासन दिवस के अवसर पर “प्रशासन गांव की ओर 2025” अभियान

 

“प्रशासन गांव की ओर 2025” अभिया के तहत विशाल जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कुल 121 आवेदनों का पंजीयन हुआ,

जिसमें कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।इस शिविर में 65 हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान कर।

धुआँ मुक्त रसोई का लाभ दिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रूपनारायण सिन्हा (अध्यक्ष, योग आयोग), श्री चेमन देशमुख (अध्यक्ष, जिला भाजपा बालोद), श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर (अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद), श्री राजेंद्र राय एवं श्री वीरेंद्र साहू (पूर्व विधायक, गुंडरदेही) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने की।

नगर पंचायत अध्यक्ष

श्री प्रमोद जैन ने कहा—

“अटल जी का जीवन ही सुशासन की प्रेरणा है।

प्रशासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक

योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।”

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और

बड़ी संख्या में नगरवासियों की

गरिमामयी उपस्थिति में

यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  1. स्वपना माधवानी की रिपोर्ट
Recent Posts