file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा वैशाली द्वारा कृषि कार्यालय किसान भवन बसरा के परिसर में जय जवान, जय किसान ,जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान।

Bihar News-कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा वैशाली द्वारा कृषि कार्यालय किसान भवन बसरा के परिसर में जय जवान, जय किसान ,जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/वैशाली

विषय पर कृषि के नवाचार एवं कृषक हिताय अनुसंधान से संबंधित राज्य सरकार की पहल पर वैज्ञानिक प्रयास एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई गई तकनीक विषय प्रणाली पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया . मौके पर दर्जनों महिला पुरुष प्रगतिशील किसान उपस्थित हुए. कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य, प्रगतिशील किसान ओंकार नाथ गुप्ता, आत्मा अध्यक्ष वीर चंद्र प्रसाद सिंह ,उद्यान पदाधिकारी मनोज कुमार, तकनीकी प्रबंधक रौनी कुमार द्वारा किया गया. मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को कृषि के नए तकनीक के संबंध में विभिन्न जानकारी दिया .तथा बताया कि किस बीजों का उपचार कर खेतों में लगाए. इससे अच्छी पैदावार प्राप्त होती है. वही खेती से पहले मिट्टी की जांच करने पर जोर दिया गया.  कहा गया कि खेतों में किस-किस खाद की जरूरत है किसकी कमी है यह मिट्टी जांच के बाद ही पता चलता है. उसके अनुसार ही किसान खेतों में खाद का प्रयोग करें .रासायनिक खाद की अपेक्षा जैविक खेती पर जोर दिया गया.  कहा कि रासायनिक खाद्य से खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है. इसलिए सभी किसान गोबर एवं जैविक खाद का खेतों में ज्यादा प्रयोग करें .इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी एवं महंगे रासायनिक खाद की जरूरत नहीं होगी .तकनीकी सहायक  रौनी कुमार ने किसानों की आय दुगनी करने के लिए फल, फूल एवं सब्जी की खेती पर जोर दिया . कहा कि परंपरागत खेती से अलग हटकर किसान इसका खेती करें .तो उन्हें कम लागत में दुगनी लाभ प्राप्त होगी. सरकार द्वारा सभी प्रखंडों में सब्जी के रखरखाव के लिए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण भी प्रस्तावित है .जिसमें किसान अपना सब्जी रखकर ऊंची दम होने पर उसे बिक्री कर सकते हैं .धान की खेती के लिए उन्हें हाइब्रिड सोनम, मंसूरी ,बासमती सहित उन अच्छे वैरायटी के धान बुआइ के बारे में बताया गया. जो की ऊंची कीमत पर बाजार में बिकती है. अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा किसानों को उन्नत खेती के संबंध में जानकारी दिया. मौके पर उपस्थित मनोज कुमार, वीर चंद्र सिंह, रौनी कुमार ,दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार ,नीतीश कुमार, रामदयाल कुमार, अंशु कुमारी, सुनीता देवी ,ललिता देवी, लालती देवी, सावित्री देवी, मीरा देवी, शीला देवी, सरिता देवी सहित अनेक महिला पुरुष प्रगतिशील  किसान शामिल है.

Recent Posts