अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 61वें प्रांत अधिवेशन

विजय कपूर की रिपोर्ट

बीकानेर :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 61वें प्रांत अधिवेशन

के पावन अवसर पर बीकानेर की पुण्यभूमि पर पधारे देशभर से आए छात्र-तरुणाई की विशाल एवं अनुशासित शोभायात्रा का देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर देहात जिला महामंत्री श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता श्री महेंद्र ढाका, सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री पवन स्वामी, श्री भवानी पाईवाल, श्री जयनारायण उपाध्याय, श्री मांगीलाल गोदारा, श्री काननाथ गोदारा, श्री सुभाष वाल्मीकि, श्री निशांत गौड़, श्री अशोक मारू एवं श्री प्रखर मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।शोभायात्रा में विद्यार्थियों का उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव देखते ही बनता था, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को राष्ट्रभावना और प्रेरणा से ओतप्रोत कर दिया।

Recent Posts