file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

राजस्थान में आज रात 12 बजे से 108 और 104 एंबुलेंस सेवा बंद, कर्मचारी यूनियन ने किया हड़ताल का एलान

राजस्थान में आज रात 12 बजे से 108 और 104 एंबुलेंस सेवा बंद, कर्मचारी यूनियन ने किया हड़ताल का एलान।

विजय कपूर की रिपोर्ट

बीकानेर :तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने रविवार रात 12 बजे से प्रदेशभर में संचालित 108 और 104 एंबुलेंस सेवाएं बंद करने का एलान किया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से एंबुलेंस कर्मचारी वेतन वृद्धि और ड्यूटी टाइम आठ घंटे फिक्स करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं और कई बार वार्ता भी हुई, बावजूद इसके कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान वेतन में 30 प्रतिशत वृद्धि, ड्यूटी टाइम आठ घंटे निर्धारित करने और सालाना वेतन वृद्धि की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मजबूरन अब संपूर्ण एंबुलेंस कर्मचारी रविवार रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 108 सेवा के अंतर्गत 1094 वाहन और 104 सेवा के अंतर्गत 600 वाहन संचालित हैं, जो आंदोलन के दौरान ठप रहेंगे।श्रम कानून का उल्लंघन*

राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने 12 घंटे कार्य समय को श्रम कानून का उल्लंघन बताया है। यूनियन नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि 23 दिसंबर को आरएफपी में संशोधन कर शुद्धिपत्र जारी किया गया, जिसमें 104 एंबुलेंस कर्मचारियों का वेतन 12,730 रुपए और ड्यूटी समय 12 घंटे दर्शाया गया। इसे नियमों के खिलाफ बताया गया।यूनियन ने 24 दिसंबर को ज्ञापन देकर वेतन में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी, हर साल 10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि और ड्यूटी समय 8 घंटे करने की मांग रखी। बावजूद इसके विभाग की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

Recent Posts