file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

कड़ाके की ठंड से  जनजीवन प्रभावित होने के बीच रविवार को भी राजापाकर अंचल

विगत कई दिनों से कड़ाके की ठंड से  जनजीवन प्रभावित होने के बीच रविवार को भी राजापाकर अंचल में अलाव के सहारे लोग

 

वैशाली/बिहार

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

प्रशासन की ओर से राहत भरी पहल देखने को मिली. प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई. जिससे दुकानदारों, ठेले वालों, राहगीरों और देर शाम तक बाजार में मौजूद लोगों को ठंड से राहत मिली.

 

अंचलाधिकारी के निर्देश पर रविवार दोपहर बाद राजस्व कर्मचारियों द्वारा राजापाकर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों राजापाकर बाजार पोस्ट ऑफिस चौक, भुवनेश्वर चौक, शनिचरहट चौक, कुशवाहा चौक सहित विभिन्न चौक चौराहा पर  अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गई. अलाव जलने के बाद बाजार क्षेत्र में मौजूद लोगों के चेहरे पर राहत साफ नजर आई. खासकर मेन मार्केट राजापाकर में वार्ड सदस्य सुरेश चौधरी उर्फ हजारी चौधरी ने अंचल प्रशासन के इस कार्य की प्रशंसा की. दुकानदारों व राहगीरों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया.लोगों ने मांग की कि ठंड के पूरे मौसम में नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की जाए ताकि गरीब, असहाय और आजीविका के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके.

Recent Posts