खोए हुए 121 मोबाइल फोन बरामद, अनुमानित कीमत ₹26.33 लाख

महराजगंज।पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में सर्विलांस सेल महराजगंज ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किए। नव वर्ष के शुभ अवसर पर सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए।

 

बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत ₹26,33,016 बताई गई है। यह कार्रवाई सर्विलांस सेल प्रभारी श्याम निवास राय के नेतृत्व में तकनीकी विश्लेषण एवं ट्रैकिंग के माध्यम से की गई।

 

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि महराजगंज पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

नागरिकों से अपील की गई है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत सर्विलांस सेल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Recent Posts