file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

कैफे में मरीजों और परिजनों को मिलेगा पौष्टिक मिलेट आहार

 

स्वपना माधवानी जिला ब्यूरो चीफ

जिला अस्पताल परिसर बालोद में आज कैफे मिलेटेरिया शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने फीता काटकर इस कैफे का उद्घाटन किया और संचालन करने वाली महिलाओं को कैफे का बेहतर संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस मिलेट कैफे की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सुलभता और किफायती दर है। यहाँ आने वाले मरीजों के परिजनों और आम नागरिकों को मात्र 50 रुपये में मिलेट आधारित भोजन की थाली उपलब्ध होगी। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्यवर्धक मिलेट व्यंजन भी मेन्यू में शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत ’’शांति स्व-सहायता समूह’’ की महिलाओं को इस कैफे के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की साथी परियोजना और नगर पालिका परिषद बालोद के सहयोग से स्थापित यह कैफे महिलाओं को स्थायी रोजगार और नियमित आय प्रदान करेगा। जिला अस्पताल प्रबंधन ने इस पुनीत कार्य के लिए परिसर में निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कोदो-कुटकी और रागी जैसे मिलेट आधारित आहार, मधुमेह और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक हैं। शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कैफे के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्यवर्धक भोजन मिलेगा और शांति स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होगा। यह पहल पोषण और महिला सशक्तिकरण दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण सेतु साबित होगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री नूतन कंवर, तहसीलदार सुश्री संध्या नामदेव, सीएमएचओ श्री जे.एल. उईके, सिविल सर्जन डॉ. श्रीमाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली सहित नगर पालिका और अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Recent Posts