भोपाल
हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पर हुए हमले के विरोध में हिमस नेताओं ने पुलिस से की शिकायत,
दोषियों पर हुई एफआईआर
हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर ने शहर में बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे बदमाशों की शिकायत जनकगंज थाना प्रभारी से की.गई l
जिसमें हिमस कार्यकर्ता मनोज पाल पर हुए हमले का जिक्र करते हुए हिमस के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने बताया कि गत दिवस रात्री दस बजे बड़ी सब्जी मंडी, लक्ष्मीगंज में अखिलेश,ने मनोज पर स्टील की रॉड से जोरदार हमला किया था।इस हमले में मनोज पाल को गम्भीर चोटें आई थी जिस को लेकर हिमस कार्यकर्ताओं ने जनकगंज थाने में पहुच कर शिकायत करते हुए एफआईआर कराई तथा अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की
उक्त सम्बन्ध में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए हिमस कार्यकर्ताओं ने अपराधियों को कठोर दंड देने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। इस मौके पर संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, जिला अध्यक्ष पवन माहौर ,
संभागीय उपाध्यक्ष लक्ष्मणबघेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जाटव, प्रखंड संयोजक नीरज साहू, धर्मवीर राठौर, रिंकू कुशवाहा, सूरज शाक्य, राकेश बघेल,धीरज बघेल, आकाश कुशवाहा, मोहन पाल, आकाश पाल, मोहित खटीक, नारायण बघेल, ढोलू कुशवाहा, नरोत्तम बघेल, दीपक पाल, गिर्राज पाल, आदित्य श्रीवास्तव, नवल चौहान, मलिक, आदि
सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रविन्द्र तिवारी
भारतवर्ष समाचार
भोपाल






