नए साल में गोरखपुरवासियों को बड़ी सौगात, जाम से राहत की दिशा में केंद्र का बड़ा कदम

नए साल में गोरखपुरवासियों को बड़ी सौगात, जाम से राहत की दिशा में केंद्र का बड़ा कदम

गोरखपुर।

नए साल की शुरुआत गोरखपुरवासियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है।  सांसद  रवि किशन शुक्ल के आग्रह पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने गोरखपुर महानगर की यातायात समस्या को गंभीरता से लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

 

एनएच-24 (वाराणसी–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग) से गोरखपुर शहर के भीतर सीधे एवं सुगम आवागमन के लिए सिकंदरपुर चौराहा अथवा खोराबार–तिवारी मार्ग को वैकल्पिक लिंक रोड के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव सांसद रवि किशन द्वारा केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रखा गया था। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों तथा CRIF अधिनियम 2000 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद परियोजना पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस पहल से गोरखपुर महानगर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत मिलने, आवागमन सुगम होने और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। गोरखपुरवासियों ने इसे नए साल का बड़ा तोहफा बताते हुए सांसद रवि किशन के प्रयासों की सराहना की है।

Recent Posts