बीजेपी नेता एवं पूर्व लोकसभा सांसद वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
यूपी की सियासत में बड़ी उथलपुथल देखने को मिल सकती है।

सूत्रों के अनुसार गांधी परिवार एकजुट हो सकता है।
पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी की वरुण गांधी से मुलाकात की खबर है।
वरुण गांधी से राहुल गांधी और प्रियंका के रिश्ते पहले भी बहुत अच्छे रहे हैं। प्रियंका गांधी पहले भी मुलाक़ात की है।
माना जा रहा है कि यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले वरुण गांधी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस जिस हिसाब से यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है उससे साफ़ संकेत है कि कुछ बड़ा होने वाला है।
2024 में लोकसभा टिकट ना मिलने के बाद से हाशिए पर चल रहे वरुण गांधी बिल्कुल शांत नज़र आ रहे हैं।
दूसरी तरफ़ बीते दिनों संजय गांधी की पुण्यतिथि पर जिस तरह से कांग्रेस के बड़े हैंडल से पोस्ट किया गया है ,
उससे साफ़ ज़ाहिर है कि गांधी परिवार कहीं ना कहीं एकजुट होने जा रहा है।






