कासगंज
मुकेश यादव

कासगंज: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल बाबूजी कल्याण सिंह की 94 वीं जयंती कासगंज के नदरई स्थित बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर ब्लाक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत के नेतृत्व में मनाई गई,,, जहां हवन यज्ञ किया गया साथ ही राम भक्त श्रद्धेय बाबू जी कल्याण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला,,, बाबू द्वारा देश एवं प्रदेश के हित में किए कार्यों की सराहना की गई,,, ब्लाक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत ने बाबू जी कल्याण सिंह जयंती पर ब्लाक सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किया जहां बाबूजी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए,,,, इस दौरान मानपाल मौर्य प्रधान, डालचंद प्रधान, अखिलेश यादव प्रधान, समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे,,,,,






