

महराजगंज/फरेंदा। फरेंदा तहसील के कई गांवों में बरसात के दौरान सड़क और जलनिकासी की समस्या गंभीर होती जा रही है। गांव की मुख्य सड़क जगह-जगह टूट चुकी है, जिससे कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे स्कूली बच्चों, किसानों और राहगीरों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बारिश के दिनों में दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, नालियों की सफाई तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।
रिपोर्ट: रत्नेश्वर कुमार
भारतवर्ष समाचार डिजिटल, महराजगंज





