मिशन शक्ति अभियान के तहत बरगदवा पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को किया जागरूक

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना बरगदवा पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध की रोकथाम के लिए आमजन की जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी भी दी गई।

— रत्नेश्वर कुमार

ब्यूरो चीफ, भारतवर्ष समाचार डिजिटल

महराजगंज

मो.: 9935252106

Recent Posts